Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव में हुए बड़े उलटफेर, सीएम धामी से लेकर पूर्व सीएम हरीश...

चुनाव में हुए बड़े उलटफेर, सीएम धामी से लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत तक सबने हारा चुनाव…

देहरादून: राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है, साथ ही पिछले चार चुनावों से सरकार के रिपीट न होने का बना मिथक इस बार टूट गया…हालांकि, निर्वाचित सरकारों में मुख्यमंत्री के चुनाव न जीत पाने का मिथक बरकरार रहा…चुनाव में दो बड़े उलटफेर हुए…जिसमे से पहला सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए…दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लालकुआं सीट से हार का मुंह देखना पड़ा…आपको बता दें कि मोदी मैजिक और डबल इंजन के काम के दम पर भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रही…धामी मंत्रिमंडल के एक मंत्री हरिद्वार ग्रामीण से यतीश्वरानंद को छोड़कर बाकी सभी मंत्री चुनाव जीत गए…यतीश्वरानंद को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने हरा दिया…लेकिन हरीश रावत लालकुआं से अपनी सीट नहीं बचा सके…उन्हें कांग्रेस के मोहन सिंह बिष्ट से मात दी…भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से जीते जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर गढ़वाल सीट से बेहद नजदीकी अंतर से पराजित हुए…यह भी बताते चले कि मतगणना के रुझानों के मुताबिक, प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा 47 पर आगे चल रही है…इस हिसाब से भाजपा को 2017 के चुनाव से 10 सीटों का नुकसान हो रहा है जबकि कांग्रेस सिर्फ सात सीटों के फायदे में है…वह अभी 18 सीटों पर अटकी है…बसपा ने लक्सर और मंगलौर सीट जीत ली है जबकि यमुनोत्री और खानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं…इसके अलावा पहली बार पूरे दमखम से सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ी आप खाता नहीं खोल पाई…आप के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विस सीट पर चुनाव हार गए…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular