
देहरादून- उत्तराखंड के खटीमा विधानसभा सीट से हरने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज इस्तीफा दे सकते हैं…जिसको लेकर वह राजभवन में राज्यपाल से शाम को मुलाकात करेंगे…वहीं बहुमत के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है… भाजपा के कई वरिष्ठ विधायकों के अरमान जोर मार रहे हैं…आपको बता दें कि किसी की नजर सीएम की कुर्सी पर है तो किसी की मंत्री पद पर…और भाजपा के कई दिग्गज विधायकों की नजर या तो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लगी है या उनके मन में मंत्री बनने के अरमान मचल रहे हैं…