
देहरादून- रूस और युक्रेन के युद्ध के बीच अब यूक्रेन से लौट रहे उत्तराखंड के नागरिकों को प्रदेश सरकार निशुल्क घर तक पहुंचाएगी…जिसको लेकर गृह विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं…साथ हीं नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को इस संबंध में व्यवस्था करने को कहा गया है…आपको बता दें कि अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से स्थानिक आयुक्त को इस संबध में पत्र भेजा गया है…जिसमे यह कहा गया है कि यूक्रेन से स्वदेश लौटे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को निशुल्क उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा…और ट्रेन, बस या टैक्सी जिस भी माध्यम से वे गंतव्य तक जाने की इच्छा जाहिर करेंगे, उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी…साथ ही यह निशुल्क व्यवस्था स्थानिक आयुक्त कार्यालय कराएगा, और इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी…



