
देहरादून- चुनाव बीते महज 2 दिन ही हुए हैं… लेकिन भाजपा में विधायक प्रत्याशी ने अपने ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है… ऐसा लग रहा है मानो भाजपा के प्रत्याशियों ने नतीजों से पहले ही हार मान ली है…कई विधायक प्रत्याशी भितरघात और अंतर कल का आरोप खुलकर लगा रहे रहे हैं…हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा से मौजूदा विधायक और प्रत्याशी संजय गुप्ता ने तो यहां तक कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के बाद ही दम लेंगे… इसको लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार किया है…प्रदेश महामंत्री संगठन ने बताया कि भाजपा के भीतर जबरदस्त भितरघात हुआ है…उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर जबरदस्त झगड़ा है.. मथुरा दत्त जोशी ने हमला करते हुए बोला कि ना उनके संगठन में तालमेल है न ही उनकी सरकार में तालमेल था…