Homeराज्यउत्तराखण्ड10 मार्च को बनेगी कांग्रेस की सरकार ,48 सीटों पर जीत हासिल...

10 मार्च को बनेगी कांग्रेस की सरकार ,48 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही कांग्रेस : हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस 48 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है, उनके मुताबिक छह अन्य सीटों पर असमंजस की स्थिति है , लेकिन यह तय हो गया है कि उत्तराखंड में 10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को यह लगा कि बीजेपी सरकार से बेहतर काम 2014 से लेकर 2016 की सरकार ने उत्तराखंड में किया था, लिहाजा कांग्रेस को इस बार बेहतर जनादेश मिल रहा है, हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार ने उत्तराखंड के अंदर जनता के अरमानों को रौदा है जिसका परिणाम उनको हार के रूप में मिलने जा रहा है, अन्य पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं इस पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी कांग्रेस जीत दर्ज करने जा रही है, अगर उत्तराखंड में कांग्रेस को 48 सीटें मिलती हैं तो उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा ???
इस पर हरीश रावत ने कहा कि इस बात का फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगी ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular