Homeराज्यउत्तराखण्डमतदान में एक बार फिर सबसे आगे रहा हरिद्वार...

मतदान में एक बार फिर सबसे आगे रहा हरिद्वार…

हरिद्वार- देवभूमि उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तरह इस बार भी हरिद्वार, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जनपद मतदान में सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया…आपको बता दें कि पिछले चुनाव में भी इन जिलों में सबसे अधिक मतदान हुआ था…इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले में फिर सबसे कम 50.65 फीसदी मतदान हुआ है…इस मामले में जानकारी देते हुए चुनाव आयोग के ने बताया कि हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 73.80 फीसदी मतदान हुआ है, ऊधमसिंह नगर में 65.13, तो वहीँ, उत्तरकाशी जिले में 65.55 फीसदी मतदान हुआ…आपको यह भी बता दें कि अल्मोड़ा और पौड़ी जिले में सबसे कम लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले…जिसके चलते पौड़ी में 51.93 और अल्मोड़ा में सोमवार शाम पांच बजे तक 50.65 फीसदी मतदान हुआ…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular