
अल्मोड़ा- जिला अल्मोड़ा स्थित मौलेखाल के तोक खदेरागांव में ग्राम वासियों के चुनाव बहिष्कार एलान के बाद प्रशासन को असफलता प्राप्त हुई…बता दें कि टीम ग्रामीणों से इस मुद्दे पर बात करने गांव पहुंची…जिसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे….और यह वार्ता विफल रही, जिसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा…आपको बता दें कि ग्रामीणों ने ग्राम सभा नैवलगांव के तोक खदेरागांव में अभी भी सड़क नहीं पहुंचने पर यह नाराज़गी दिखाई है…इस मामले पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रावत का कहना है कि प्रशासन जब ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन देगा कि चुनाव के बाद गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा तो तभी ग्रामीण मतदान करेंगे…