
चम्पावत – जिला चम्पावत के बनबसा में मिनी स्टेडियम के युवा खिलाड़ियों की ओर से आयोजित युवा फुटबाल टूर्नामेंट में बनबसा स्टेडियम ए और बी के बीच मुकाबला हुआ… इसमें स्टेडियम ए ने जीत हासिल कर अगले चक्र में जगह बनाई…आपको बता दें कि मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला ने किया…और पहले हाफ में स्टेडियम ए के मन्नत ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी…तो वहीँ, सेकंड हाफ में मन्नत ने दो और गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी… स्टेडियम बी एक गोल भी नहीं कर सकी। मैच के रेफरी किशन सिंह कुंवर थे…कमल सिंह, योगेश धामी लाइनमैन रहे…