
देहरादून- राज्य में पर्वतीय जिलों में पिछले दो दिनों से बर्फबारी के बाद लोगों कि दिक्कतें भी बढ़ गई हैं…लगातार हो रही भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से भूस्खलन हुए हैं…जिसके चलते सड़कें पूरी तरह से बंद हो गईं हैं…जिसके बाद पर्यटक जगह-जगह फंस गए हैं…आपको बता दें कि प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है, हालांकि खराब मौसम की वजह से काफी परेशानी खड़ी हो रही है… आपको यह भी बता दें कि उत्तरकाशी जिले में लगातार जारी बारिश और बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पिछले 72 घंटों से यातायात के लिए ठप पड़े हैं…