Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य के छह जिलों के 28 पुलिस अधिकारी इधर से उधर, मिली...

राज्य के छह जिलों के 28 पुलिस अधिकारी इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारियां…..

उत्तराखंड – बीते गुरुवार रात गृह विभाग की ओर से सूची जारी कि गई…. जिसमें उत्तराखंड के राज्य सरकार ने छह जिलों के पुलिस कप्तान समेत 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं…सूची के अनुसार पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहीं श्वेता चौबे एसपी चमोली बनाई गई हैं, एसपी चमोली यशवंत सिंह को एसएसपी पौड़ी बनाया गया है… एसडीआरएफ कमांडेंट नवनीत भुल्लर अब एसएसपी टिहरी होंगे, यहां से तृप्ति भट्ट को एसपी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी मिली है…बती दे कि प्रदीप कुमार राय एसपी उत्तरकाशी बनाए गए हैं, तो वहीं यहां से मणिकांत मिश्रा को सेनानायक एसडीआरएफ भेजा गया है… जबकि एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी को 31वीं वाहिनी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है…वहीं एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट नैनीताल के एसएसपी होंगे… इसके साथ हीं मंजू नाथ टीसी अल्मोड़ा के नए एसएसपी बनाए गए हैं… और पौड़ी की एसएसपी पी. रेणुका देवी को एसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था मुख्यालय बनाया गया है… इसके अलावा हरिद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पद पर तैनात कमलेश उपाध्याय को देहरादून का एसपी देहात बनाया गया है… जबकि, आईपीएस ददन पाल को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार बनाया गया है… प्रह्लाद नारायण मीणा को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी से कार्यमुक्त कर पुलिस अधीक्षक सीआईडी एवं सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी नियुक्त किया गया है… निवेदिता कुकरेती को पुलिस अधीक्षक कार्मिक, मुख्यालय बनाया गया है…
चंद्रमोहन को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ से कार्यमुक्त कर काशीपुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है… उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन में तैनात हरबंस सिंह को हल्द्वानी का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है… जबकि, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी जगदीश चंद्र को नैनीताल का अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध बनाया गया है… अपर पुलिस अधीक्षक एसआरबी रेलवे जीआरपी, मनोज कुमार कत्याल हरिद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध होंगे… प्रकाश चंद अपर पुलिस अधीक्षक अपराध को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून बनाया गया है… अरुणा भारती को उप सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से कार्यमुक्त कर अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी और एटीसी में उप सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular