Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जिला मजिस्टेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज ईवीएम...

जिला मजिस्टेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज ईवीएम वेयर हाउस कक्ष में रक्षित ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण चेकिंग (एफ.एल.सी.) कार्य का शुभारंभ किया…

जिला मजिस्टेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज जिला निर्वाचन वेयर हाउस पौड़ी गढ़वाल में जनपद के राजनीतिक दल के पदाधिकारियों के मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस कक्ष में रक्षित ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण चेकिंग (एफ.एल.सी.) कार्य का शुभारंभ किया। उन्होने राजनीतिक दल के पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी बिरेन्द्र सिह रावत तथा भाजपा राजेन्द्र सिह राणा की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस कक्ष खुलवा कर, रक्षित मशीनों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात टीम के सरस्यों द्वारा ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण चेकिंग कार्य किया जा रही है।

जिला मजिस्टेªट गढ़वाल डा0 जोगदण्डे ने संपूर्ण कार्य का निरीक्षण करते हुए, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पौड़ी ईला गिरी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी को प्रथम चरण चेकिंग के कार्य को गम्भीरता से लेते हुए संपादित कराने के दिशा निर्देश दिये। कहा कि टीम द्वारा सही की गई मशीनों को चिन्हित वेयर हाउस कक्ष में व्यवस्थित रूप से रखेगें। तथा खराब मशीनों को अलग रखना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि ईवीएम मशीनों की डेटा बनाकर स्टोर करें। उन्होने राजनीतिक दल के पदाधिकारी के साथ ईवीएम वेयर हाउस कक्ष का सील खुलवाते हुए, उपस्थित कार्मिकों से वेयर हाउस से मशीनों को निर्देशानुसार टीम को उपलब्ध कराने तथा मशीनों की नियमानुसार सफाई करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रथम चरण चेकिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रथम चरण चेकिंग के कार्यो की बराबर निरीक्षण लेने को कहा। जबकि उन्होने वेयर हाउस पर तैनात गार्ड एवं कार्मिक को कार्य आने वाले अधिकारी/कार्मिक व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का चेकआउट रजिस्टर पर अनिवार्य रूप से इंट्री करने के निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2