
भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम की यात्रा आज से श्रद्धालुओ के लिये खोल दी है। कोविड के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ धाम में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी है।
भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालु बद्री धाम पहुंचने लग गए हैं।
अभी तक लगभग 210 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर चुके है। बता दें कोविड के कारण चार धाम यात्रा बंद थी । लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद चार धाम यात्रा आपसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई है। चार धाम यात्रा खुलने से लोगो मे भारी खुशी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि अब यात्रा खुलने उनका ब्यापार पटरी पर लौटेगा , देवस्थानम बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओ से कोविड नियमो का पालन करवाया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि प्रशासन के द्वारा कोविड के दृष्टिगत बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की रिपोर्ट की जांच भी की जा रही है।सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर रहे हैं।



