Homeराज्यउत्तराखण्डपवित्र चार धाम यात्रा खुलने की सम्भावना , हाईकोर्ट दे सकता है...

पवित्र चार धाम यात्रा खुलने की सम्भावना , हाईकोर्ट दे सकता है फैसला….

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोरोना महामारी के चलते पिछले करीब चार महीनों से बंद पड़ी पवित्र चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार को बड़ी राहत देते हुवे दोनों पक्षों को यात्रा खोलने संबंधी मामले पर संयुक्त प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल करने के निर्देश दिये हैं।
यहां बता दें 9 सितंबर को राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में यात्रा को खुलवाने की मांग को लेकर दायर स्पेशल अपील को वापस लेते हुवे आज दोबारा नैनीताल हाईकोर्ट में दाखिल किया गया जिसमें कहा गया कि चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि इससे हजारों लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ने लगा है लिहाजा यात्रा को खोलने की अनुमति प्रदान की जाये जिस पर कोर्ट ने सरकार व याचिकाकर्ता को निर्देश जारी कर कहा कि कोविड़ गाइड लाइन प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुवे दोनों पक्ष संयुक्त प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल करें जिससें कि यात्रा खोलने संबंधी मामले में कोई निर्णय लिया जा सके मामले की सुनवाई के लिये 16 सितम्बर की तिथि नियत की है। यहाँ यह भी बता दे नैनीताल हाईकोर्ट अहम सुनवाई करने जा रहा है जिसमें सभी लोगों को विश्वास है 17 सितम्बर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय कोई ठोस कदम उठा सकता है । यात्रा खुल सकती है।ऐसी सम्भावना व्यक्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular