Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को...

वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को शास्त्री नगर क्षेत्र में पेयजल लाइन में गंदा पानी आने से अवगत कराया…..

वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को कैंट विधानसभा के शास्त्री नगर क्षेत्र में पेयजल लाइन में गंदा पानी आने व डायरिया एवं अन्य बीमारियों के प्रकोप बढ़ने पर भेंट कर समस्याओं से अवगत कराया गया।

उसी के परिणाम स्वरूप आज मंत्री के निर्देश पर जल संस्थान व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा क्षेत्र की समस्या से रूबरू कराया गया। पूरे शास्त्री नगर में क्षेत्र भ्रमण कर आम जनता से सीधे संवाद करवाया गया व क्षेत्र की गंदे पानी, सीवर लीकेज व अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।

उसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी क्षेत्र के बीमार लोगों से मिलाया व अवगत कराया की क्षेत्र में करीबन 150 लोगों के बीमार होने व 7 लोगों(बच्चो समेत) की मृत्यु की भी सूचना है।

भाजपा नेता दिनेश रावत ने अधिकारियों से हालात का जायज़ा लेने के पश्चात जल्द से जल्द समस्या को दूर करने को कहा। त्वरित कारवाई के लिए मा.पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल जी का आभार व धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता दिनेश रावत का आभार प्रकट किया, जो उनकी सिर्फ एक सूचना पर तुरंत आवाज़ उठाई व मंत्री जी को सूचित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular