उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तहत आज शनिवार को सतत विकास के लक्ष्य पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों को बुलाया गया है। उत्तराखंड, इस पर चर्चा करने वाला देश का दूसरा राज्य है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश विधानसभा ने इस पर चर्चा की थी। इस चर्चा से जो भी सुझाव आएंगे, उनकी रिपोर्ट लोकसभा को भेजी जाएगी। दूसरी ओर, भविष्य में आने वाली सरकारों के लिए यह सुझाव प्रदेश के विकास का खाका तैयार करेंगे। इस चर्चा के लिए उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों को आमंत्रित किया हुआ है।



