Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के कामों की सदन...

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के कामों की सदन में हुई जमकर तारीफ….

उत्तराखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पहले कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज रावत ने अनिल बलूनी द्वारा उत्तराखंड के लिए किए गए कामों की सदन के भीतर प्रशंसा की उसके बाद धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के कामों की जमकर तारीफ की । उन्होंने कोविड के दौरान सांसद अनिल बलूनी द्वारा उत्तराखंड के लिए किये गए प्रयासों की सराहाना की गई। दरअसल सदन के भीतर उत्तराखंड में कोरोना काल के दौरान सरकार द्वारा किए गए कामों की चर्चा चल रही थी। उसी पर निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कोविड के दौरान  राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण काम किया है। चाहे दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजने की बात हो या फिर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में आईसीयू सेंटर खोलने की बात हो वह पूरे राज्य में निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular