देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उत्तराखंड के विकास से जुड़ी कई योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी देने के साथ ही धनराशि भी उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने साइंस सिटी के लिए 134 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के साथ दून लाइब्रेरी के लिए भी 7.50 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। जमरानी बांध प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है। मसूरी में पानी की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से समन्वय जारी रखा और इसी का प्रतिफल रहा कि मसूरी की समस्या के हल को पीएमओ की ओर से 124 करोड़ जारी करने का भरोसा दिया गया। उन्होंने बताया कि दून लाइब्रेरी में राज्य का साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि यहां आने वाले छात्रों को संस्कृति से रूबरू होने में मदद मिल सके। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी मदद मिल सकेगी।


