Homeराज्यउत्तराखण्ड80वें दिन भी धरने पर रहे बेरोजगार

80वें दिन भी धरने पर रहे बेरोजगार

देहरादून। बेरोजगार लगातार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार है कि उनकी सुन ही नहीं रही है जिसके कारण बेरोजगारों का आक्रोश और तेज हो रहा है। बीपीए, एमपीएड बेरोजगारों का 80वें दिन भी धरना जारी रहा। संगठन के प्रदेश प्रभार अर्जुन लिंगवाल का कहना है कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष और वरिष्ठता के अनुसार की जाए। इसी प्रकार प्रत्येक शासकी, अशासकीय इंटर कॉलेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पद सृजित किए जाएं तथा कक्षा छह से 12 तक व्यायाम अनिवार्य किया जाए। श्री लिंगवाल का कहना है कि 17 सिम्बर 2013 से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कई शिक्षा मंत्रियों से बातचीत हो चुकी है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला जिससे बेरोजगार संगठन के लोग रोजी-रोटी के लिए मोहताज हो रहे हैं। धरना स्थल पर धरने पर बैठे लोगों में श्री लिंगवाल के अलावा सुमन सिंह नेगी, जलम सिंह रांगड़, हरेंद्र सिंह, बीपीएल सकलानी तथा मनोज असवाल के अलावा कई नाम शामिल है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments