मंगलवार है दोहरे फायदे वाला

मंगलवार 3 अप्रैल को 2 शुभ योग बनने से 4 राशियों के लिए दोहरे फायदे वाला दिन हो सकता है।
मंगलवार 3 अप्रैल को 2 शुभ योग बनने से 4 राशियों के लिए दोहरा फायदा होगा। इन राशियों को भाग्य का साथ भी मिलेगा। कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। अन्यथा नुकसान हो सकता है। सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का साथ मिल रहा है। जबकि मेष, वृष, मिथुन और तुला राशि वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

मेष-अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है और अचानक यात्रा हो सकती है। पैसे भी मिलने का योग, पसंद की कोई वस्तु मिल सकती है। छुट्टी मनाने या किसी के घर जाने की योजना आपके दिमाग में है। पार्टनर की भावनाओं को समझें सिर्फ अपनी ही भावनाएं न थोपें। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण आपकी शारीरिक तकलीफ भी बढ़ सकती है।
क्या करें – पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।

वृष- वृष राशि के लोग आज किसी को कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं। अपने धैर्य और चुप्पी से आप किसी को भी हरा सकते हैं। अपनी मानसिक ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें तो आप आगे बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पुराने कर्मों का पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है। आपके वो सब काम फटाफट निपट सकते हैं।
क्या करें – केसर या केसर से बनी कोई चीज मंदिर में चढ़ाएं।
लव- आज अपने पार्टनर को हो सके तो ज्यादा से ज्यादा समय दें। इससे आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में परेशानियां हो सकती है। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।

मिथुन – मिथुन राशि में चंद्रमा पांचवे भाव में गोचर कर रहा है जो आपको मनमर्जी के लिए प्रेरित कर सकता है। दिमाग में कई कामों की प्लानिंग चल सकती है। नई नौकरी भी शुरू कर सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। कोई खास चीज आज आपको मिल सकती है। व्यापार में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। दुश्मनों की संख्या कम हो जाएगी। कुछ नई चीजें भी आज आप सीख सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
क्या करें – 1 बादाम और 1 सिक्का पानी में बहाएं।
लव- पार्टनर परेशान हो सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा, बस आप उसके लिए समय निकाल लें।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। पेट खराब हो सकता है।

कर्क- कर्म राशि के जातक जो कुछ बोलें सोच समझकर बोलें मेहनत का परिणाम आपको खुशी देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग है। अपनी क्षमताओं का सटीक ढंग से अनुमान जरूर लगा लें। आज मिलकर किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। कला, संगीत या किसी रचनात्मक काम में रुझान बढ़ सकता है।
इस राशि के लोग जरूरत से ज्यादा जोश मे न आएं। रोमांस या मौज-मस्ती में समय बिताने का लालच मन में न रखें। जिम्मेदारी के काम थोड़े ज्यादा हो सकते हैं।
क्या करें – हनुमान मंदिर में काला धागा चढ़ाएं।
लव- पार्टनर से अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। इससे आपका मनोबल बढ़ सकता है।
हेल्थ- आलस्य और थकान से भी परेशानी हो सकती है।

सिंह– सिंह राशि के लोगों का व्यापार सामान्य रहेगा अच्छा रहेगा। मन की बात पर पूरा भरोसा रखें। आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। सहानुभूति के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में हो सकती है। कागजी काम अकेले बैठ कर निपटा लें। आज के काम आज ही पूरे कर लें।
क्या करें – किसी मंदिर में चंदन और पीला कपड़ा दान दें।
लव- पार्टनर से सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।
हेल्थ- पेट दर्द की संभावना है। गला खराब हो सकता है। सावधान रहें, मसालेदार भोजन से भी बचें।

कन्या – कन्या राशि के लोगों को कामकाज के मामलों में जो सलाह मिलेगी, वह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में भी आपका अनुमान ठीक रहेगा। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। एक बार में एक ही काम करें। आज आपको आसपास के किसी व्यक्ति के सही-गलत होने का एहसास होगा।
क्या करें – भोजन में गुड़ का उपयोग करें।
लव- आज आप लव पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव भी हो सकते हैं, इससे संबंध बिगड़ने का डर बना रहेगा। कोई कड़वी बात गंभीर रूप भी ले सकती है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत भी सामान्य हो सकती है।

तुला – तुला राशि में चंद्रमा की स्थिति है। ऐसे में सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। आपको कुछ दोस्तों की मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका समय निकल सकता है। पैसे कमाने के कई विचार आपके मन में आ सकते हैं। किसी निवेश के लिए पैसों की बचत करने की बात भी आपके मन में रहेगी। खर्चों में कटौती करने से आपके काम बन सकते हैं। परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है।
क्या करें – सुगंधित वस्तु का दान दें।
लव- आज अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं थोपने पर दुखी हो सकते हैं।
हेल्थ- पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग मनमौजी हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आप सही दिशा में हैं। नया मौका समय आने पर ही मिल पाएगा। किसी नई शुरुआत के बारे में विचार करने लिए दिन अच्छा है। आपके कुछ सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में आप वही करेंगे जो आप चाहते हैं। लव पार्टनर आपका सम्मान करेगा। पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।
क्या करें – चेक और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन न करें।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपको सहयोग करेगा। पार्टनर को उसकी पसंद का गिफ्ट दें तो आपका दिन बन सकता है।
हेल्थ- मामूली शारीरिक परेशानी हो सकती है। पुराने दर्द या चोट में आराम मिल सकता है।

धनु-आज के दिन आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। रुका हुआ पैसा मिलने में थोड़ा समय और लग सकता है। अचानक होने वाला कोई बदलाव भी आपको टेंशन दे सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
क्या करें – कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।
लव- पार्टनर के साथ चली आ रही परेशानियां खत्म होने की संभावना है। आपको अपने ही दोस्त या साथ के कर्मचारी से लव प्रपोजल मिल सकता है। ये प्रपोजल इनडायरेक्ट भी हो सकता है।
हेल्थ- अपनी सेहत का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन से दूर रहें।

मकर– मकर राशि की ऊर्जा चरम पर हो सकती है। कोशिशें भी पूरी होंगी। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आज सभी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। सामूहिक तौर पर किए जाने वाले कामों में आप सफल हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी को कोई महंगी वस्तु गिफ्ट देने से बचें। पैसों के मामले में आपको सावधान भी रहना होगा।
क्या करें – गाय को गेहूं खिलाएं।
लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, लेकिन हो सकता पार्टनर आपके दिल की बात न समझ पाएं। फिर भी आपकी लव लाइफ अच्छी हो सकती है।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी भी तरह का शारीरिक जोखिम लेने से बचें।

कुंभ – कुंभ राशि के लोग नए विचारों और नजरिए की जरूरत महसूस करेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। करियर के मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने सोशल कॉन्टैक्ट्स टटोलने की कोशिश करें। आज कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। आपका पूरा ध्यान खुद पर रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे तो बड़े काम भी आसानी से और जल्दी पूरे हो जाएंगे। लव प्रपोजल की कोशिश सफल रहेगी।
क्या करें – कांटेदार पौधों में पानी डालें।
लव- लव पार्टनर को लेकर निश्चिंत रहेंगे। कोई परेशानी नहीं रहेगी। उसकी मदद करके आपको बेहद खुशी मिलेगी।
करियर- बिजनेस में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा ही रहेगा।

मीन-आपकी मायूसी जल्दी ही खत्म हो सकती हैं। आज एक के बाद एक लगातार काम रहेगा। मिलने वाली सूचनाएं भी आपको भावुक कर सकती हैं। धर्म और कानून से जुड़ी किसी गतिविधि में भी आप शामिल हो सकते हैं। हर काम पूरे मन से करें। दोस्तों से विवाद और लेन-देन करने से बचें। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है। अपनी मर्जी का कोई काम करने का मौका नहीं मिल पाने से परेशान हो सकते हैं। किसी काम में ही लगे रहने से समय भी खराब होने की संभावना है।
क्या करें – पानी की टंकी में 1 सफेद फूल डालें।
लव- लव पार्टनर के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। प्रेमी की भावनाओं को बिना बोले ही समझ जाएंगे।
हेल्थ- हवा-पानी के बदलाव से भी परेशानियां हो सकती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular