Homeअध्यात्मधर्म कर्म19 मार्च 2018- आज का राशिफल: जानिये आज क्या कहती हैं आपकी...

19 मार्च 2018- आज का राशिफल: जानिये आज क्या कहती हैं आपकी राशियां!

मेष(Aries): आज आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में रह सकता है। सर्दी, कफ, बुखार की आशंका है। किसी का भला करने पर आप बुरे फस सकते है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।
वृषभ(Taurus): धन-वृद्घि और प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास तथा नए संपर्क बन सकते हैं।

मिथुन(Gemini):
आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता से भरा होगा। कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि साथ ही प्रमोशन भी हो सकता है। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क(Cancer): आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा साथ ही मन भी चिंता रहित होगा। अचनाक धनलाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है।

सिंह(Leo): स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से अचानक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

कन्या(Virgo):
सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी हो सकती है साथ ही वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच तकरार दूर होगी।

तुला(Libra): घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। बीमारी से पीड़ित लोगों की स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक(Scorpio): विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज ना करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। फिर भी शेर-सट्टे से दूर रहिएगा। अच्छा रहेगा, आज आप प्रवास भी टाल दें।

धनु(Sagittarius): शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लित अभाव रहेगा। दांपत्य जीवन में कहासुनी और व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका स्वभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

मकर(Capricorn): आज का दिन नए कार्यो का शुरुआत करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे।

कुंभ(Aquarius): किसी से वाद-विवाद ना करें, पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता, मन में असंतोष तथा निराशा जगा सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। निर्णयशक्ति का अभाव होगा। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मीन(Pisces): आप का दिन शुभ फलदायी है। उत्साह तथा स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रो के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य-सफलता मिलेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular