देहरादून- देशभर मे शारदीय नवरात्र को धूमधाम से मनाया जा रहा है वही बात अगर राजधानी देहरादून की करे तो देहरादून मे भी जूनियर क्यब परिसर रायपुर मे नवरात्रि पर विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार इस दुर्गा पूजा की प्लैवटिम जूबली होने के कारण इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपको बता दे कि 75वीं प्लैटिनम जूबिली महोत्वसव का शुभारम्भ महापंचमी पूजा के अंतर्गत बोधन एंव अधिवास कार्यक्रम के साथ किया गया। इसी कड़ी मे प्रतिमा अनवरण आयुध निर्माणी के वरिष्ठ प्रबन्धक डीएम पुरी द्वारा दीप प्रजवलित करके किया। इसके बाद महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेश भूषाओं मे देवी की सस्तुति की। साथ ही ससंध्या का आयोजन भी किया गया।
जिसमे रिनी चक्रवर्ती, वैभवी, रिधिमा, सुप्रियों, शिखा द्वारा नृत्य प्रास्तुति दी गई। वहीं सोनल सरकार द्वारा एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। आपको बता दे कि 1200 से अधिक क्षमता वाले विशालकाय हैंगर के अन्दर इस बार इसका आयोजन किया गया है। बहुत ही सुंदर सजी धजी 30 से अधिक स्टाल चर्चा का विषय बने हुए है। सीमित द्वारा आकर्षक लाइटिंग का भी कार्य करवाया गया है। स्टाल मे पारंपरिक बंगाली व्यंजनों की भी व्यवस्था कि गयी है। पूजा सीमित के महासचिव तपस चक्रवर्ती ने बताया कि सीमित द्वारा सस्थापक सदस्यों जिनके द्वारा 1994 मे यह आयोजन शुरू किया गया था, उनके परिवार के सदस्यों को समानित किया जायेगा। इसके साथ ही पूर्व के अध्यक्षों व सचिवों को भी समानित किया जायेगा। इस अवसर आॅप्टो इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री के महाप्रबंधक संजीव कुमार भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का समापन 19 अक्टूबर को देवी के विसर्जन की रसम के बाद सिंदूर खेला के साथ किया जायेगा।