
पिथौरागढ़- चुनावी सरगर्मियों के बीच अवैध शराब पर अंकुश लगाने के दौरान पुलिस ने 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, बीयर, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है…इसके सात हीं दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है…दरअसल, एसओजी टीम और कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने संयुक्त रुप से चेकिंग अभियान चलाकर डीडीहाट स्थित माउंट व्यू बार एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा…जिसके दौरान वहां से बिना कागजात के अवैध रूप से रखी 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और 13 बोतल बीयर बरामद की गई…और पुलिस ने दूनाकोट क्षेत्र निवासी बार संचालक प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया…बता दें कि एसओजी और थाना थल पुलिस टीम ने मुवानी क्षेत्र में चेकिंग कर मुवानी निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उससे 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए…और कच्ची शराब बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला लाहन नष्ट किया…फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया…