Homeअध्यात्मआस्था500 साल पुराने नाग मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया नाग...

500 साल पुराने नाग मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया नाग पंचमी का पर्व।

देहरादून/मसूरी – मसूरी के 500 साल से भी जादा पूराने नाग मंदिर में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसूरी और आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाग मंदिर पहुंचे और नाग मंदिर पर स्थापित 500 साल से भी ज्यादा पुरानी मूर्ति का दुधाभिषेक कर नाग देवता के दर्शन किये। इस मसैके पर नाग मंदिर समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा का भी सम्मान किया गया।

बताया जाता हे कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है जिसकी मान्यता है कि मसूरी के भट्टे गांव में एक गाय थी जो अक्सर सुबह इस जगह पर (जहां इस वक्त नाग मंदिर स्थापित है) वहां पर आती थी और एक पत्थर को अपने थन से दूध चढाती थी। जब गांव वालों ने गाय के दूध के बारे में जांच पड़ताल कि की इस गाय का दूध कहाँ जाता है। तब उन्हें पता चला कि यह गाय एक पत्थर को अपना दूध चढाती है गांव वालों ने पत्थर को हटाया तो वह पर नाग देवता की पिंडलियों थी और साक्षात नाग देवता विराजमान थे। तब से इस जगह को सिद्ध पीठ के रूप में माना जाना लगा। वहां वर्तमान में मंदिर ने विशाल रूप ले लिया है।

वह नागपंचमी के दिन मसूरी और आसपास के शहरों, गांवों से भारी संख्या में नाग देवता के दर्शन करने के लिये आते है और मन्नत मांगते है। मसूरी के नाग मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा और भक्तों ने उस पत्थर में नाग देवता के दर्षन कर उस पर दूध चढा पूजा अर्चना करते हे। वही इस मौके पर भक्त जन नाग देवता की पूजा अर्चना के साथ उनके भक्ति में मगन दिखे। मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

ग्रामीण राकेश रावत ने बताया कि उनके कुल देवता नाग हैं। ऐसे में प्राचीन काल का यह मंदिर उनके लिए अनोखा है। साथ ही बताया कि जो कोई भक्त इस मंदिर से सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी मुराद अवश्य ही पूरी होती है। वही इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के देवता कुल देवता है वही इनको न्याय का देवता भी माना जाता है जब भी गाव में कोई परेशानी या किसी प्रकार का विवाद हो जाता है तो नाग देवता की शरण में आते है जहाँ पर नाग देवता स्वयं न्याय करते थे

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular