Homeराज्यउत्तराखण्ड"50 हजार में दो युवतियों को बेचने की फ़िराक में दो लोग...

“50 हजार में दो युवतियों को बेचने की फ़िराक में दो लोग अरेस्ट! पढ़िए पूरी खबर”

बड़ी खबर: धर्मनगरी हरिद्वार में मानव तस्करी का मामला सामने आया है हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने पंजाब की युवतियों को बहला-फुसला कर बेचने आए दो लोगो को गिरफ्तार किया है क्योकि मामला ह्यूमन ट्रेफिकिंग से जुड़ा है लिहाजा पुलिस और ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट आरोपियों से पूछताछ कर रही है 
गुरुवार को हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की पंजाब से युवक दो युवतियों को बेहला-फुसला कर लेकर हरिद्वार में बेचने की फ़िराक में है पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गुरुकुल कांगड़ी विश्व विधालय के पास से गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के चुंगल से दो युवतिया बरामद की है पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक पंजाब और दूसरा हरिद्वार का रहने वाला है पंजाब निवासी आरोपी दो युवतियों को बेहला-फुसलाकर हरिद्वार में बेचने आया था पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रिंस उर्फ़ अक्षय ने अपना गुनाह काबुल करते हुए पुलिस को बताया है की वह पंजाब से दोनों युवतियों को हरिद्वार के दवारिका विहार निवासी विवेक को सौपने आया था और उसने एक हफ्ते के लिए दोनों युवतियों का सौदा पचास हजार में तय किया है. पुलिस ने युवतियों को बेचने और खरीदने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ ह्यूमन ट्रेफिकिंग के तहत मामला दर्ज किया है साथ ही पुलिस और ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments