Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशिक्षा विभाग में 43 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, बने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी....

शिक्षा विभाग में 43 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, बने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी….

देहरादून : उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में 43 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई काउंसलिंग के बाद विभाग के विभिन्न कार्यालयों में तैनाती के लिए की गई।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, अजय कुमार नौडियाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि विभागीय चयन समिति की सिफारिशों पर यह पदोन्नति की गई है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की तैनाती विभागीय आदेश और शासनादेश के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यालयों में की गई है।

हालांकि, पदोन्नति अस्थायी रूप से दी गई है, और यह बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय रद्द की जा सकती है। इसके साथ ही, यदि पदोन्नति छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमावली के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया, तो उनकी पदोन्नति स्वतः ही रद्द मानी जाएगी।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सुनील कुमार, राकेश मोहन सकलानी, प्रमोद काण्डपाल, हरीश चंद्र रमोला, पुष्पा उप्रेती, महादेव मैठाणी, ज्योति कुमार पांडे, इंद्रा डिमरी, गणेश सिंह गड़िया, जगदंबा शाह, सुनीता उनियाल सहित 43 लोग शामिल हैं। इन अधिकारियों को देहरादून, हरिद्वार, चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे विभिन्न स्थानों में तैनाती दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular