Homeब्रेकिंग न्यूज़35000 फीट की ऊंचाई पर बच्चे का जन्म, बच्चे को जीवनभर फ्री...

35000 फीट की ऊंचाई पर बच्चे का जन्म, बच्चे को जीवनभर फ्री एयर टिकट देगा जेट एयरवेज

सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में उड़ान के दौरान 35 हजार फीट की ऊंचाई पर एक शिशु लड़के ने जन्म लिया।  जेय एयरवेज ने जानकारी दी है कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं. साथ ही जेट एयरवेज ने इन नन्हें मेहमान के लिए जीवन भर फ्री एयर टिकट की भी घोषणा की है.

35000 फीट की ऊंचाई पर बच्चे का जन्म, बच्चे को जीवनभर फ्री एयर टिकट देगा जेट एयरवेज

जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9- 569 ने रविवार देर रात दो बजकर 55 मिनट पर दम्मम से कोच्चि के लिए उडान भरी.

जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो फ्लाइट के क्रू मैंबर्स ने मैडीकल एमरजैंसी का ऐलान कर दिया। इसके बाद फ्लाइट को नजदीकी एयरपोर्ट की ओर मोडऩे का फैसला किया गया। प्लेन को मुम्बई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। एक सूत्र ने कहा कि क्रू ने पहले घोषणा करके यह जानना चाहा कि प्लेन पर कोई डाक्टर सवार है या नहीं। हालांकि कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। एक नर्स जरूर थी जो केरल वापस लौट रही थी, उसकी मदद से फ्लाइट के क्रू मैंबर्स ने उड़ान के दौरान ही एमरजैंसी डिलीवरी करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular