Homeराज्यउत्तराखण्डकोटद्वार में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी...

कोटद्वार में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी , आरोपी महिला गिरफ्तार….

कोटद्वार : कोटद्वार में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 30 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बार पुलिस ने ठगी में शामिल एक महिला को झारखंड से गिरफ्तार किया है, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर कोटद्वार लाया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और अब मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बीते 8 सितंबर 2024 को पौड़ी जिले के कोटद्वार के निवासी मयंक नेगी ने कोटद्वार कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें मयंक ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के रहने वाले सतीश कुमार और राजकुमार बनर्जी उर्फ सुब्रुतो ने उसे ईस्टर्न रेलवे में ‘ग्रुप C’ की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ ईस्टर्न रेलवे का आई कार्ड देकर 30 लाख 70 हजार 550 रुपये ठग लिए।

इसके बाद, कोटद्वार पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश कुमार को 23 नवंबर 2024 को दिल्ली से गिरफ्तार किया। इसके बाद 1 दिसंबर 2024 को दूसरे आरोपी सुभब्रत रॉय को कोलकाता से और 28 दिसंबर 2024 को तीसरे आरोपी छोटू पासवान को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया।

जांच के दौरान एक महिला का नाम भी सामने आया, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। इसके बाद, पुलिस ने सर्विलांस और अन्य प्रयासों के माध्यम से आरोपी महिला को 22 मार्च 2025 को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया। महिला गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी, जिसके चलते पौड़ी एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को झारखंड के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धनबाद में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर कोटद्वार लाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments