Homeराज्यउत्तर प्रदेश28 फरवरी को वाराणसी दौरे पर रहे सीएम योगी, संचारी रोग अभियान...

28 फरवरी को वाराणसी दौरे पर रहे सीएम योगी, संचारी रोग अभियान का करेंगे शुभारंभ…..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। रविवार की सुबह वे संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद हरहुआ स्थित लॉन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद रोहनिया में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में रहेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से आई प्राथमिक सूचना में समीक्षा बैठक और परियोजनाओं के निरीक्षण का जिक्र नहीं है। मगर, प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री रविवार की सुबह वाराणसी आएंगे और चोलापुर ब्लाक में संचारी रोग अभियान की शुरुआत कर सकते हैं हालांकि संचारी रोग अभियान की शुरुआत के लिए शहर में स्थान चयनित करने पर मंथन चल रहा है। इसके बाद हरहुआ में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अलग अलग बैठक में भी शामिल होंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। अपराह्न में रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के बाद वे रवाना हो जाएंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular