Homeराज्यउत्तराखण्ड2022 तक किसानो की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य : सीएम

2022 तक किसानो की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य : सीएम

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद् की बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री से राज्य के विकास, सुशासन को मजबूत करने, किसानों एवं गरीबों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया।
बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं राज्य में चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर भी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी हासिल की।
बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नाबार्ड और नेशनल हाॅर्टीकल्ची बोर्ड की योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्री नागरिक उड्डयन नीति का लाभ और उडान योजना, सेतु-भारतम योजना, मिशन इन्द्र धनुष योजना, ईज आॅफ डूईंग, एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular