Homeअध्यात्म19 अक्टूबर को मनाया जायेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व...

19 अक्टूबर को मनाया जायेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा, इस दिन यह काम करने से घर मे आती है खुशहाली……

देहरादून- बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा 19 अक्टूबर को मनाया जायेगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे के रुप में देशभर में मनाया जाएगा। बताया कि नौ दिन व्रत करने वाले 19 को पारण करेंगे और इसी दिन दशहरा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लेकिन दशमी तिथि की शुरूआत 18 अक्टूबर को 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 19 अक्टूबर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। लिहाजा इस शुभ अवधि में पूजा-पाठ फलदायी होगा।ज्योतिषाचार्य के मुताबिक साल में तीन सबसे शुभ घड़ियां होती हैं। पहली चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, दूसरी कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा और तीसरी दशहरा। इस दिन शुरू किया जाने वाला काम शुभ फलदायी होता है। इसलिए अधिकतर लोग दशहरा पर्व पर नए कार्य की शुरुआत करते हैं। इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सोना, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ होता है। दशहरा पर कुछ उपाय करने से घर में खुश-शांति और संपन्नता का वास होता है। दशहरे पर सुबह शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। रावण दहन के बाद की थोड़ी राख को घर में रखना काफी शुभ माना जाता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular