
देहरादून- उत्तराखंड में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक 18 अप्रैल को आयोजित होगी…इस बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी…साथ ही बैठक में आगामी 5 साल का रोडमैप भी तय किया जाएगा…आपको बता दें कि इसके दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष विधायकों का मन टटोलेंगे…इसके साथ ही कांग्रेस में चल रही नाराज विधायकों को मनाने की कवायद भी लगातार जारी है…