Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से पूरी तरह से संचालित होगी...

केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से पूरी तरह से संचालित होगी हेली सेवा, मानसून के बाद उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर।

देहरादून – चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से पूरी तरह से हेली सेवा संचालित होगी। मानसून सीजन में सात कंपनियों ने हेली सेवा का संचालन बंद रखा है।

प्रदेश सरकार की अनुमति पर ट्रांस भारत और हिमालयन एविएशन कंपनी से हेली सेवा संचालित की जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सेरसी, फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संंचालित की जाती है, लेकिन मानसून सीजन में केदारघाटी में भारी बारिश व मौसम खराब रहने से कंपनियां हेली सेवा का संचालन बंद रखा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया, वर्तमान में दो कंपनियाें के माध्यम से हेली सेवा संचालित है। 15 सितंबर से अन्य कंपनियां भी हेली सेवा शुरू करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular