Homeराज्यउत्तराखण्ड15 दिन बाद भी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चुनने में असमर्थ

15 दिन बाद भी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चुनने में असमर्थ

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए  आज 15 दिन बीत गए है परन्तु अभी भी अब विपक्ष में बैठी कांग्रेस राज्य में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने की दुविधा में है। कहा जा रहा है गतिरोध युवा एवं अनुभवी नेता प्रतिपक्ष को लेकर है।

इतने दिन बीत जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष चुनने में हुई देरी के चलते कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और विधानसभा चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा आज (रविवार) को देहरादून में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगी और इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर उनकी राय भी जानेंगी ।

Kishore Upadhyaya

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत कर आई है लिहाजा अच्छी परंपरा का परिचय देते हुए विधानसभा में उपाध्यक्ष का दायित्व कांग्रेस के पास आना चाहिए। वैसे गौर करने वाली बात यह भी है की कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इस  अच्छी परंपरा पर कोई अमल नहीं किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular