
टिहरी- देवभूमि उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए अब महज चार दिन शेष हैं…ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है…और अब इसी के मद्देनज़र यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 को उत्तराखंड पहुँच रहे हैं…जहाँ पहुंचकर वह नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में जनसभा सम्बोधित करेंगे… भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने मीडिया से हुई बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी…