
रुड़की- राज्य में 14 फरवरी को मतदान के लिए अब गिनती के दिन ही बाकी रह गए हैं… जिसको लेकर सभी राजनितिक पार्टियों ने प्रचार में तेज़ी बढ़ा दी है…और अब इसी के मद्देनज़र कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के मंगलौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे…इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया जा चूका है…बता दें कि सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा और अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सभास्थल और आसपास का बारीकी से निरीक्षण किया…साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया…