तिरंगा अभियान का आगाज, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने बदली डीपी, सोशल मीडिया पर दिखने लगा तिरंगा ही तिरंगा।

देहरादून –  हर घर तिरंगा को लेकर वैसे तो मुख्यमंत्री कई बैठक कर चुके है। जिसमे प्रबुद्ध जनों व स्कूल संचालकों के साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए घर घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध कर चुके। वहीं अब सभी लोगों से अनुरोध कर रहे है कि सोशल मीडिया में लगने वाली डिस्प्ले पिक्चर यानी डीपी पर तिरंगा लगायें।

 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर अपनी डीपी बदल कर तिरंगा लगाया है साथ ही सरकार से जुड़े अभी मंत्रियों और विभागों को भी निर्देशित किया है कि वे भी तिरंगे को अपनी डीपी बनाएं। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात में सभी से आह्वान कर चुके है कि वे भी तिरंगे को अपनी डीपी बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here