Homeराज्यउत्तराखण्डहाथ को छोड़ 108 लोगों ने थामा कमल का फूल, भाजपा प्रदेश...

हाथ को छोड़ 108 लोगों ने थामा कमल का फूल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई शपथ।

देहरादून – कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पौड़ी के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा के साथ कई जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ भारी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा  है कि आज से भाजपा ने दूसरे दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने के अभियान की शुरुआत की है।
वही चकराता विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र दत्त जोशी भी  भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ ने खासा उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में भाजपा 75 फीसदी से अधिक मतों के साथ  भाजपा प्रत्याशियों को जिताएंगे। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular