Homeराज्यउत्तराखण्ड108 के पूर्व कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,...

108 के पूर्व कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कर्मचारियों के साथ बैठे उपवास पर……

देहरादून- राजधानी देहरादून में अपनी मांगों को लेकर पिछले 51 दिनों से धरने पर बैठे 108 एंबुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों के समर्थन में आज पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश रावत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ उपवास किया। उन्होंने कहा कि 108 के पूर्व कर्मचारियों की मांग जायज है। सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंस सेवा 108 सेवा व खुशियों की सवारी के पूर्व कर्मचारियों ने शनिवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को भी ज्ञापन सौंपा था। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी पीड़ा उनके सामने रखी थी। लेकिन इसके बाद भी मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ।

ये हैं मांगे

कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नई कंपनी कैंप में समायोजित किया जाए।
उन्हें पहले के जितना वेतन दिया जाए।
जहां वे तैनात थे वहां पर ही तैनाती दी जाए।
नई कंपनी में अनुभवहीन कर्मचारियों को भर्ती न किया जाए।
नई कंपनी के साथ भी पहले के जैसा ही अनुबंध किया जाए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular