Homeराज्यउत्तराखण्ड10 फीसदी तक बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया, 14 फरवरी...

10 फीसदी तक बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया, 14 फरवरी को समिति की होगी बैठक।

देहरादून – चारधाम यात्रा संचालित करने वाली निजी बस मालिकों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस साल भी शासन से किराया बढ़ाने की सिफारिश की है। इस संबंध में 14 फरवरी को समिति की बैठक है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के अध्यक्षों का कहना है कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ेगा। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि बस का जो चेचिस 18-19 लाख में आता था, वह अब करीब 25 लाख में आ रहा है। बसों के पार्ट्स, मोबिल ऑयल महंगा होने के कारण किराया बढ़ाना पड़ रहा है।

यातायात लिमिटेड के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल महंगाई बढ़ी है। बसों के पार्ट्स और अन्य आइटम महंगे हुए हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा में बसों का किराया बढ़ाना ट्रांसपोर्टरों की मजबूरी है। 10 फीसदी तक किराया बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
अध्यक्ष, टीजीएमओयू लिमिटेड के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि इस साल डीजल का दाम नहीं बढ़ा है लेकिन पार्ट्स और टायरों के दाम बढ़े हैं। इस बार 10 से फीसदी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है, लेकिन 10 प्रतिशत तक किराया बढ़ेगा। रोटेशन की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

वहीँ परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी ने कहा कि पिछली बार चारधाम यात्रा के किराये में बढ़ोतरी की गई थी। इस बार भी अगर किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।

 

थ्री बाई टू बसों के लिए किराये का प्रस्ताव

धाम          पहले         अब

एक धाम  –   1520    1672
दो धाम    –   2240   2464
तीन धाम  –  3150    3465
चार धाम  –  3850    4235
टू बाई टू बसों के लिए प्रस्ताव
धाम            पहले        अब
एक धाम   –   1700     1870
दो धाम     –   2500    2750
तीन धाम  –   3470     3817
चार धाम  –    4250    4675
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular