
बंसती पंचमी के पावन पर्व के साथ ही आज पवित्र ब्रदीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुर्हत भी निकाल दिया गया है।

ब्रदीनाथ धाम के कपाट को 6 मई के शुभ मुर्हत में खोला जाएगा। इसकी घोषणा टिहरी नरेश महाराजा मनुजेंद्र शाह ने ने की। 22 अप्रैल को टिहर नरेश के राजदरबार में महारानी द्वारा तिल का तेल निकाला जाएगा। इसके बाद छह मई को विधिविधान के साथ तड़के चार बजकर 15 मिनट पर धाम के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।



