Homeराज्यदिल्लीहैवानियत: इस शख्स ने अपनी लिव-इन-पार्टनर को टुकड़ों में काटकर फेंका...

हैवानियत: इस शख्स ने अपनी लिव-इन-पार्टनर को टुकड़ों में काटकर फेंका…

woman-murdered-3427

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व दिल्‍ली के एक मामले में एक व्‍यक्ति को कथित रूप से अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी बलराम (48) ने बताया कि दरअसल उसको अपनी पार्टनर के चरित्र पर शक था. उसे आस्‍था कुंज पार्क से पकड़ा गया.

पुलिस के मुताबिक उसने कबूल किया है कि वह तमिलनाडु की रहने वाली उस महिला के साथ पिछले सात-आठ साल से रह रहा था लेकिन बाद में उसे लगा कि महिला के दूसरे के मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं. इसके चलते अक्‍सर दोनों में झगड़ा भी होता रहता था. इसी तरह एक दिसंबर की आधी रात के आस-पास शराब के नशे में उसका पहले तो महिला के साथ जबर्दस्‍त झगड़ा हुआ और उसने भारी हथौड़े से अनारकली के सिर और पीठ पर घातक हमला किया.
पुलिस के मुताबिक उसके बाद आरोपी ने उसके शव को दो हिस्‍सों में काटकर एक हिस्‍सा पास के नाले में फेंक दिया और दूसरा हिस्‍सा उसी इलाके के दूसरे छोर पर ठिकाने लगा दिया. तीन दिसंबर की सुबह एक पीसीआर कॉल में कहा गया कि कैप्‍टन गौर मार्ग पर एक नाले में एक बिना पांव का शव फेंका गया है. उसके अगले दिन श्रीनिवास पुरी में एक नाले में शव के दूसरे हिस्‍से के पाए जाने के संबंध में फोन आया.इस बीच महिला के लापता होने के बाद शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. इलाके में पीड़िता के पोस्‍टर लगाए गए.

कई रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी बलराम प्‍लंबर का काम करता है और महिला ठेला लगाने का काम करती थी. दोनों ही तमिलनाडु से ताल्‍लुक रखते हैं. यह भी कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे. बाद में दो-तीन महीने पहले आरोपी बलराम दोबारा से आकर महिला के साथ रहने लगा. महिला का एक 22 साल का बेटा भी बताया जा रहा है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular