अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का मंगलवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी और परिसर में पौधारोपण किया। ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्वीपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। रक्षा सौदे के अलावा कई सौदों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के करार होंगे। जिसका एलान ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम से किया था।