Homeराज्यउत्तराखण्डहेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर हिमाचल प्रदेश के 12 यात्रियों के साथ...

हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर हिमाचल प्रदेश के 12 यात्रियों के साथ हुई ठगी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा में आए हिमाचल प्रदेश के 12 यात्रियों के साथ हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर एक व्यक्ति ने 92880 रुपये की ठगी की है। आरोपी द्वारा यात्रियों को व्हाट्सएप पर हेलिकॉप्टर टिकट भेजी गईं, जो जांच में फर्जी पाई हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीते 30 मई को हिमाचल प्रदेश से वरुण सूद पुत्र स्वरूप किशन सूद अपने साथियों के साथ बाबा केदार के दर्शनों के लिए गुप्तकाशी पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने बीते बृहस्पतिवार के लिए केदारनाथ जाने के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सर्च किया तो एक मोबाइल नंबर मिला।

इस नंबर पर कॉल करने पर उन्हें कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि वह पवनहंस हेली कंपनी का एजेंट है और यात्राकाल के लिए यात्रियों के टिकट फोनकॉल पर बुक कर रहा है। इस पर, वरुण व उसके साथियों ने उससे हेलिकॉप्टर की 12 टिकट उपलब्ध कराने की बात की।

12 टिकटों के 92,880 रुपये किए ट्रांसफर

कुछ देर की बातचीत के बाद वह टिकट बुक करने के लिए सहमत हुआ। 12 टिकट के हिसाब से यात्रियों ने ऑनलाइन पेमेंट के तहत उसके दिए खाता नंबर पर 92,880 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर में वरुण के व्हाट्सएप पर 12 टिकट भी उपलब्ध हो गईं।

इसके बाद वह, टिकट का प्रिंट लेकर पवनहंस के टिकट काउंटर पर पहुंचे तो पाया कि ये सभी टिकट फर्जी हैं। ठगे गए यात्रियों ने आरोपी को मोबाइल कॉल भी की, लेकिन उनकी कोई कॉल रिसीव नहीं हुईं। इसके बाद पीड़ित पक्ष गुप्तकाशी पुलिस थाना पहुंचा और आपबीती सुनाई।

अधिकृत वेबसाइट से ही कराएं टिकट की बुकिंग

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही मोबाइल नंबर को सर्विलास पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने प्रदेश सराकर द्वारा अधिकृत वेबसाइट से ही टिकट बुकिंग करने को कहा है। इस यात्रा में हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर यात्रियों से ठगी के मामले में यह दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पूर्व एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular