Homeराज्यउत्तराखण्डहेलंग में भरभराकर गिरा मकान, कई लोग दबे, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन...

हेलंग में भरभराकर गिरा मकान, कई लोग दबे, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

चमोली/जोशीमठ –विगत देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया कि हेलंग में चल रहे क्रेशर प्लांट के पास एक मकान पर मलबा आने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमे कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है।

उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में 4 लोग दबे हुए है, मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कंक्रीट की छतों को काटकर 3 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जबकि एक अन्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसका शव मलबे में से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular