देहरादून – हेमकुंड साहिब के लिए इस बार हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने पिछले साल की तरह इस बार भी गोविंदघाट से घांघरिया तक हेलिकॉप्टर का दोनों तरफ का किराया 5950 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया है। डीजीसीए की अनुमति के बाद जल्द ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।

अपर सचिव एवं यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि जल्द ही हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कंपनी को पिछले साल के किराये दरों पर हेली सेवा संचालन का काम दिया गया है।
देहरादून से जोशीमठ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग



