Thursday, March 12, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हेमकुंड यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित।

हेमकुंड यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित।

चमोली – सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई से शुरू होने जा रही है। इस बार हेमकुंड के दर्शन के लिए प्रतिदिन अधिकतम 5000 तीर्थयात्री ही दर्शन के लिए आ पाएंगे। इसका निर्णय हेमकुंड साहब मैनेजमेंट ट्रस्ट की बैठक में लिया गया है। हेमकुंड यात्रा में आने वाले यात्रियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करवाना होगा, जिसके लिए ट्रस्ट ने ऋषिकेश स्थित अपने गुरुद्वारे में रजिस्ट्रेशन काउंटर प्रारंभ कर दिया है। वहीं गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि 22 मई को हेमकुंड की यात्रा शुरू हो रही है। इससे पहले 19 मई को ऋषिकेश गुरुद्वारे में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री पंज प्यारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

हेमकुंड साहब में इस वर्ष वर्तमान में मात्र डेढ़ फीट तक बर्फ मौजूद है, वही हेमकुंड से 2 किलोमीटर नीचे अटला कोटी में 6 फीट मोटा ग्लेशियर अभी भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2