Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हिंदू संगठनों व तीर्थ पुरोहितों की कोशिशों को झटका, हाईकोर्ट ने फिल्म...

हिंदू संगठनों व तीर्थ पुरोहितों की कोशिशों को झटका, हाईकोर्ट ने फिल्म केदारनाथ पर रोक लगाने से किया इन्‍कार…..

नैनीताल- हाईकोर्ट ने अभिनेता सुशांत राजपूत व सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ पर रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। साथ ही याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फिल्म के खिलाफ डीएम रुद्रप्रयाग को प्रत्यावेदन देने को कहा है। गढ़वाल के स्वामी दर्शन भारती की ओर से याचिका पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन की एकलपीठ पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया था कि यह फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है। फिल्म की पटकथा में केदारनाथ त्रासदी के साथ हिंदू आस्था व मान्यता पर चोट की गई है। कोर्ट के फैसले से हिंदू संगठनों व तीर्थ पुरोहितों की कोशिशों को झटका लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2