देहरादून- हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर प्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है। इस संबंध में आज शाम को अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधिक राय लेकर चुनाव का पूरा होमवर्क फाइनल किया जाएगा। इसी सिलसिले मे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कल देर शाम अपने आवास पर शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कोर्ट के आदेश के आलोक में उनसे गहन चर्चा की। साथ ही रुड़की नगर निगम की प्रक्रिया को कैसे पूरा किया जा सकता है, इस बारे में भी विमर्श किया। आपको बता दे कि बुधवार को हाईकोर्ट ने रुड़की, श्रीनगर व बाजपुर को शामिल करते हुए निकाय चुनाव कराने के आदेश सरकार को दिए। इसके बाद सरकार तुरंत तैयारियां शुरू कर दी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार चुनाव के लिए तैयार है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर आज शाम को एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें विधिक राय लेकर पूरा होमवर्क फाइनल कर दिया जाएगा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार सक्रिय, निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक आज…..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….