Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी मे मरीज को ला रही एंबुलेंस का फटा टायर, अनियंत्रित एंबुलेंस...

हल्द्वानी मे मरीज को ला रही एंबुलेंस का फटा टायर, अनियंत्रित एंबुलेंस बाइक सवार को कुचलते हुए सड़क पर पलटी, दो की मौके पर मौत……

हल्द्वानी- हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एंबुलेस का टायर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया है। आपको बता दे कि मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस का टायर चोरगलिया क्षेत्र से पहले फट गया। जिसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित हुई और बाइक सवार को कुचलते हुए पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार और एंबुलेंस सवार मरीज की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के समय चोरगलिया दानी बगर मोड़ से 200 मीटर पहले प्रयास हॉस्पिटल सितारगंज से मरीज लेकर हल्द्वानी जा रही एंबुलेंस संख्या यूपी 85 एटी 9714 का टायर फट गया और वह बाइक को कुचलते हुए सड़क किनारे सागौन के पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार देशराज (38) पुत्र राम सिंह निवासी सुंदरपुर गौलापार, मूलनिवासी सती फार्म ऊधमसिंहनगर और एंबुलेंस में सवार मरीज जलील अहमद पुत्र महमूद हसन निवासी पूरनपुर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार फार्मासिस्ट मौसुद्दीन और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular