Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में दर्दनाक वरदात, बदमाशों ने मां-बेटी को मारी गोली, मां की...

हल्द्वानी में दर्दनाक वरदात, बदमाशों ने मां-बेटी को मारी गोली, मां की मौके पर ही मौत, बेटी की हालत नाजुक……

उत्तराखंड़- हल्द्वानी में लूट और हत्या की दर्दनाक वारदात सामने आई है जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जायेगें। नगर से सटे गोरा पड़ाव क्षेत्र में सोमवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। बदमाश घर में लूटपाट करने के साथ ही स्कूटी भी ले उड़े। साथ ही घर के कुत्ते की भी हत्या कर गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गोरा पड़ाव इलाके के हरिपुर पूर्णानंद गांव में अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर महिला पूनम पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जबकि महिला की बेटी अर्शी भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है। बेटी को इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बन हुई है। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मृतक महिला के पति लक्ष्मी दत्त अपनी मां को देखने के लिए निलकंठ अस्पताल गए थे। लक्ष्मी दत्त पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। सुबह महिला के पति के घर आने पर हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंचे आईजी और एसएसपी ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आईजी पूरन रावत ने बताया कि अर्शी के चेहरे पर एक छर्रा लगा है और उसके चेहरे पर घूंसों से प्रहार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular